[ad_1]

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ कैंप कार्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि (आरएमपीएसयू) की सेमेस्टर परीक्षा 6 अप्रैल से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाथरस जिले के 27 केंद्रों पर शुरू होंगी। महाविद्याविद्यालय परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 6 अप्रैल को महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों की लंबी कतारें लग गईं।
तीन पालियों में 6 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएंगी। पीसी बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज व राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है। नोडल केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंच चुकी है। यहां से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस बीच महाविद्यालय परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य ने शिक्षकों से बैठक कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
इधर 5 अप्रैल को कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने के लिए विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
[ad_2]
Source link