Break-Up Leave:ब्रेक-अप से ऊबरने के लिए छुट्टी देगी ये कंपनी

[ad_1]

Break-Up Leave: नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, छुट्टी की जरूरत हर कर्मचारी को होती है. ऐसे में कंपनियों के द्वारा अलग-अलग लीव प्रोविजन भी बनाया गया है. इमरजेंसी लीव, सिक लीव, कैजुअल लीव, ट्रेवल लीव, मैटरनिटी लीव और पैटर्निटी लीव सहित कई छुट्टियां कर्मचारियों के लीव पॉलिसी में शामिल किया जाता है. हालांकि, अब भारत की एक फिनटेक कंपनी ऐसी अनूठी लीव पॉलिसी लेकर आयी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, ये कंपनी अपने कर्मचारियों को प्यार में धोखा खाने या ब्रेक अप होने पर भी छुट्टी दे रही है. ये स्पेशल छुट्टी देने वाली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है स्टॉक ग्रो (StockGro). इस कंपनी की लीव पॉलिसी युवाओं के बीच खास चर्चा का विषय बन गयी है. अच्छी बात ये भी है कि आपको अपने ब्रेक अप का सबूत कंपनी को नहीं देना होगा. साथ ही, ब्रेक अप के नाम पर लिये जाने वाले छुट्टी के लिए किसी तरह की पूछताछ भी नहीं की जाएगी.

ब्रेक अप से उबरने में कर्मचारियों का सपोर्ट करेगी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेकअप लीव देने वाली कंपनी स्टॉक ग्रो का कहना है कि वो अपने कर्मचारियों की भावना को समझते हैं. ऐसे में कठिन दौर में अपने कर्मचारियों का सपोर्ट करने के लिए इस लीव पॉलिसी को एड किया गया है. लीव से उन्हें परेशानी के इस वक्त में सुकून मिलेगा. हम कर्मचारियों की फिक्र करते हैं. उनके दर्द को समझते हैं. इस लीव पॉलिसी के जरिये हम उनके साथ हर स्थिति में खड़े हैं. बता दें कि स्टॉक ग्रो एक प्रीमियम फिनटेक कंपनी है. ये ट्रेडिंग और निवेश से जुड़ी जानकारी अपने ग्राहकों को देती है. कंपनी के पास करीब तीन करोड़ यूजर्स का बेस है. हाल के दिनों में कंपनी का ओवर ऑल परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है.

Also Read: डेबिट कार्ड रखने की टेंशन जाएं भूल, अब यूपीआई से डिपॉजिट हो जाएगा कैश

एक सप्ताह में नहीं मिली शांति तो बढ़ जाएगी छुट्टी

स्टॉक ग्रो के ब्रेक अप लीव की एक खास बात और है कि पहले कंपनी आपको एक सप्ताह की छुट्टी देती है. अगर, एक सप्ताह में आपके मन को शांति नहीं मिलती है तो फिर आप मैनेजमेंट से बात करके अपनी छुट्टी भी बढ़वा सकते हैं. इसके बाद, आप वापस आकर आराम से काम कर सकेंगे. स्टॉक ग्रो के फाउंडर अजय लखोटिया ने बताया कि समय के साथ हमें अपने सोच को बदलने की जरुरत है. हम अपने कंपनी के सभी कर्मचारियों को एक परिवार की तरह देखते हैं. ऐसे में उनकी निजी जिंदगी की किसी भी परेशानी में हमारा पूरा सपोर्ट है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *