Etah: नयाबांस के पास जंगल में लगी भीषण आग, तीन घंटे तक धधकी; ग्रामीणों में अफरातफरी… दर्जनों पेड़ राख

[ad_1]

massive fire broke out in forest in Etah burning for three hours creating panic among villagers

जंगल में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार दोपहर के समय जंगल में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी मिरहची थाना क्षेत्र के नयाबांस गांव के पास हुई।

एटा-मारहरा मार्ग पर निचली गंग नहर के किनारे बसे ग्राम नयाबांस में नदी किनारे जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। धुएं के गुबार भी दूर से देखने को मिल रहे थे। आसपास के किसानों को डर था कि कहीं खेतों तक आग न पहुंच जाए।

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक काफी संख्या में पेड़ जल चुके थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *