[ad_1]

युवक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटित हुई है। गांव ढकिया तिवारी में शनिवार को 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन का जंपर टूटकर ट्रांसफॉर्मर से छू गया। इससे अचानक वोल्टेज हाई हो गया। उसी वक्त घर में मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगा रहे युवक को करंट का तेज झटका लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव ढकिया तिवारी में श्रवण कुमार के मकान के पास से 11 हजार वोल्टेज की लाइन निकली है। मकान के पास में ही खंभे पर ट्रांसफॉर्मर लगा है। शनिवार सुबह 11 हजार वोल्टेज की लाइन का जंपर टूटकर ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया, जिससे वोल्टेज अचानक हाई हो गया। इसी दौरान श्रवण कुमार का बेटी मोहित अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाने लगा। जैसे ही उसने चार्जर बोर्ड में लगाया, उसे करंट का तेज झटका लगा।
[ad_2]
Source link