Amit Shah : लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिये 10 अप्रैल को बंगाल आ रहें हैं अमित शाह

[ad_1]

Amit Shah : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल के चुनाव प्रचार में कूद रहे हैं. वह अगले सप्ताह राज्य में आ रहे हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, 10 अप्रैल को उत्तर बंगाल से वह चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. अमित शाह वहां बालुरघाट पार्टी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार के समर्थन में सभा करने वाले हैं. 1999 के चुनाव में बीजेपी ने बालुरघाट पर कब्जा कर लिया था. इस बार भी अमित शाह गेरुआ सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रचार करेंगे. खबर है कि जिला भाजपा में इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है.

रविवार को फिर प्रधानमंत्री आएंगे जलपाईगुड़ी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. सिलीगुड़ी, कूचबिहार में उत्तर बंगाल के तीन केंद्रों के पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री ने अलग-अलग सभा कीं. मोदी रविवार को फिर जलपाईगुड़ी आएंगे. वहीं अगले बुधवार को अमित शाह बालुरघाट से बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. मोदी 12 तारीख को फिर बंगाल में आएंगे. इस तरह दिल्ली के बीजेपी नेतृत्व ने बंगाल से सीटें बढ़ाने के मकसद से प्रचार कार्यक्रम की व्यवस्था की है.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार केवल भाजपा ही रोक सकती है

बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार केवल भाजपा ही रोक सकती है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, बंगाल के विकास के लिए यहां भाजपा का मजबूत होना बहुत जरूरी है, भाजपा ही है जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है. पूरे देश ने देखा है कि कैसे तृणमूल सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ वह तृणमूल के अत्याचार की पराकाष्ठा थी. भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह संदेशखाली के दोषियों को सज़ा दिलवाकर ही रहेगा, उन्हें जेल में ही जिंदगी काटनी पड़ेगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, हमला भूपतिनगर की महिलाओं ने नहीं एनआईए के अधिकारियों ने किया था

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *