Jammu: जगती में स्पोर्ट्स कार्निवल शुरू, 14 खेलों में एक हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

[ad_1]

Jagti Sports Carnival

Jagti Sports Carnival
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के उद्देश्य से जगती टाउनशिप के मिनी स्टेडियम में पांच दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल का आगाज हो गया है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राहत एवं पुनर्वास विभाग ने किया है। इसमें बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबॉल सहित 14 खेलों में 36 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें एक हजार कश्मीरी विस्थापित बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के पहले दिन दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। राजोरी, कठुआ जम्मू सहित अन्य राज्यों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए व्हीलचेयर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद वॉलीबाल, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। राजोरी से आए दिव्यांग खिलाड़ी तिलक सूदन ने कहा कि स्पोर्ट्स कार्निवल में दिव्यांग खिलाड़ियों को शामिल करने की पहल अच्छी है। 

विभाग को नियमित रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल मैदान, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा होनी चाहिए। कार्यक्रम में कश्मीरी पंडितों की लोक संस्कृति भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर कश्मीर की लोक संस्कृति को बयां किया। इस दौरान राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव नाजीम जाई खान और आयुक्त केके सिद्दा, कल्चरल अकादमी के सचिव भारत सिंह, एसएसपी जम्मू चंदन कोहली व अन्य लोग मौजूद रहे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *