Bilaspur: ट्रक ऑपरेटरों ने निकाला पैदल मार्च, अदाणी होश में आओ के लगाए नारे

[ad_1]

बिलासपुर में ट्रक ऑपरेटरों ने निकाली रैली।

– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एसीसी प्लांट बरमाणा में काम बंद करने के सातवें दिन मंगलवार को भी ट्रक ऑपरेटर अपने हकों को लेकर लामबंद हुए। बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों और स्थानीय महिला मंडलों ने दि जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा (बीडीटीएस) के भवन से पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च में ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी होश में आओ, अभी तो ली अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है … जैसे नारे लगाए। पैदल मार्च के बाद ट्रक ऑपरेटर एसीसी प्लांट के सामने एकत्रित हुए। इस प्रदर्शन में ट्रक ऑपरेटरों को किरतपुर ट्रक यूनियन और टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच का साथ भी मिला। 

किरतपुर ट्रक यूनियन के प्रधान सर्वजीत ने कहा कि जब सीमेंट फैक्ट्री को अंग्रेज मालिकों ने चलाया तब ट्रक ऑपरेटरों को कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन आज एक हिंदुस्तानी मालिक ने ट्रक ऑपरेटरों को परिवार के साथ सड़क पर खड़ा कर दिया है। फैक्ट्री को बंद करने का असर ट्रक ऑपरेटरों पर ही नहीं बल्कि दुकानदारों, ढाबों, स्पेयर पार्ट, टायर, मैकेनिक पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री पर एकदम से ताला लगाना गैरकानूनी है। वे बरमाणा और दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़े हैं और हर आंदोलन में साथ देंगे। 

बिलासपुर में जीत राम गुट ने निकाला पैदल मार्च
बीडीटीएस सदस्य जीत राम गौतम की अगुवाई में ट्रक ऑपरेटरों ने बिलासपुर शहर में एचआरटीसी वर्कशॉप से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ और व्यापार मंडल बिलासपुर ने भी समर्थन देने का एलान किया है। उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में बीडीटीएस सदस्य जीत राम गौतम, अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक केके कौशल ने संबोधित किया। 

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में बीडीटीएस के दो गुटों ने मंगलवार को सीमेंट प्लांट बरमाणा और मुख्यालय बिलासपुर में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *