Etah: कमीशन न देने तक अध्यक्ष ने मजदूरी देने से किया मना, ठेकेदार ने यूरिया गोदाम में की सुसाइड की कोशिश

[ad_1]

contractor tried to commit suicide by hanging himself in urea warehouse after not getting wages In Etah

ठेकेदार ने यूरिया गोदाम में की सुसाइड की कोशिश
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को ठेकेदार ने यूरिया गोदाम में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वह समिति के अध्यक्ष से बकाया मजदूरी मांगने गया था। अध्यक्ष ने कमीशन न देने तक पैसे देने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जान बचा ली।  

मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विजोरी गांव की है। गांव निवासी सोनपाल (40) ठेके पर गोदाम बनाने का कार्य करता हैं। सोनपाल के भाई बबलू ने बताया कि भाई ने दतेई गांव में खाद-यूरिया का गोदाम बनाने का ठेका लिया था। इसमें अन्य काम में सहयोग के लिए कुछ और ठेकेदार भाई ने लगा रखे थे। इसका करीब 51 लाख रुपया बकाया है।

वह समिति के अध्यक्ष सचिन उपाध्याय से लगातार बिल पास कराने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन, सचिन उपाध्याय बिल पास कराने के लिए भाई से कमीशन के नाम पर 14 लाख रुपये मांग रहे थे। इससे भाई कुछ दिनों से परेशान थे। सोमवार को वह निर्माणाधीन गोदाम में गए तो बिल्डिंग ठेकेदार ने उनसे अपने पैसे मांगे। 

इस पर वह सचिन उपाध्याय के पास गए। एक बार फिर मजदूरी के पैसे मांगें। सचिन ने साफ मना कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर भाई सोनपाल ने गोदाम में ही फांसी लगाकर जान देने करी कोशिश की। फंदा लगाते देख गोदाम में काम कर रहे लोगों ने भाई को तत्काल उतारा। वह उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सको ने उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *