Lok Sabha Election: प्रशिक्षण में 54 मतदान कार्मिक नहीं पहुंचे, गैरहाजिर रहने पर एफआईआर के आदेश

[ad_1]

54 polling personnel remained absent in training

संत फ्रांसिस स्कूल में लोक सभा चुनाव को लेकर ट्रेनिंग देते ट्रेनर
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस जिले में तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रथम चरण में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 54 मतदान कार्मिक गैरहाजिर मिले। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।  

मतदान को लेकर प्रथम चरण के प्रशिक्षण को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के 20 कक्षों में कराया गया। प्रत्येक कमरे में तीन-तीन मास्टर ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को मॉक पोल, ईवीएम सीलिंग, आयोग के प्रपत्रों को भरने, प्रति दो घंटे पर मतदान प्रतिशत अपडेट करने, बीयू के संचालन आदि के बारे में जाना। 

पीठासीन अधिकारियों से ईवीएम का संचालन कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान 3168 कार्मिक उपस्थित थे। इसी क्रम में 9 अप्रैल को भी कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक कार्मिक अधिकारी राजेश कुरील ने बताया कि 54 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे हैं। इन कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *