केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला लेना मुश्किल: सीटों की कम हुई संख्या; एक कक्षा में रहेंगे सिर्फ 32 स्टूडेंट्स

[ad_1]

number of seats in Kendriya Vidyalayas was reduced in academic session 2024-25

केंद्रीय विद्यालय

विस्तार


केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से दाखिले की दौड़ कठिन होती जा रही है। इस सत्र से केंद्रीय विद्यालयों में सीटों की संख्या कम कर दी गई है। इस तरह से एक कक्षा में 32 छात्रों को ही दाखिला मिलेगा। इससे पहले एक कक्षा में 40 छात्रों को दाखिला दिया जाता था। इस तरह से एक कक्षा में आठ सीटों की कमी कर दी गई है। शिक्षक बच्चों पर सही तरीके से ध्यान द सकें, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

हर साल केवी में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए जाते हैं। सीटों की संख्या कम होने से अभिभावकों के लिए दाखिले की परेशानी बढ़ जाएगी। अभी सीटों से अधिक आवेदन किए जा रहे हैं, ऐसे में सीटें कम होने से कई बच्चों के दाखिले के चांस कम हो जाएंगे। केंद्रीय विद्यालयों की कक्षाओं में पहले से जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उनकी संख्या को कम नहीं किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका व पहली, कक्षा में दाखिले के लिए ऑफलाइन पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो कि 15 अप्रैल तक चलेगा। सभी पंजीकृत छात्रों की चयन सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी। जबकि दूसरी सूची 29 अप्रैल व तीसरी सूची सीटें खाली रहने की स्थिति में आठ मई को जारी की जाएगी।

वहीं, दूसरी कक्षा से लेकर अन्य कक्षाओं में (11वीं) को छोड़कर आवेदन एक अप्रैल से दस अप्रैल तक किया जा सकता है। इसके तहत दाखिले की सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर दाखिला प्रक्रिया 16 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *