Gonda News: गोंडा में शार्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जलीं चार अस्थाई दुकानें

[ad_1]

Gonda: Fire broke out and four shops burned out in karnailganj.

शार्ट सर्किट से लगी आग
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मंगलवार की सुबह गोंडा-लखनऊ राजमार्ग के किनारे हुजूरपुर मोड़ के पास बिजली की शार्ट सर्किट से अंडे की दुकान में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर चार अस्थाई दुकानें जल गईं। करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने से पहले पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

मोहम्मद शाहिद की सब्जी व फल की दुकान थी जिसमें ट्रांसपोर्ट का सामान भी रखा हुआ था। वह जल गया और साथ ही में सब्जी फल लगाने वाला ठेला भी जल गया। मोतीलाल त्यागी मेहनत मजदूरी करते थे और छप्पर रखकर उसी में रात्रि निवास करते थे। उनका छप्पर व पांच हजार रुपये नकद जल गया। मुनव्वर की एक ढाबली व ठेला भी आग की भेंट चढ़ गया। नियाज अहमद की अंडे की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। अंडे की दुकान में गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था।

लोगों ने किसी तरह बांस से धकेलकर आग से अलग कर दिया नहीं तो सिलिंडर ब्लास्ट होने पर बड़ी घटना हो सकती थी। देखते-देखते चार अस्थाई दुकानें जलकर राख हो गईं। तहसीलदार मनीष कुमार का कहना है कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। नुकसान का आकलन करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

चार घरों समेत गेहूं की फसल जली

मोतीगंज कोतवाली देहात के खोरहंसा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जमदरा भकुरहा गांव में सोमवार की देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें चार घर जलकर राख हो गए। चौकी प्रभारी खोरहंसा अजय तिवारी ने बताया कि खरीदू, जगनू, भगवान दास और कुसला के घरों में रखा राशन, बिस्तर व कपड़े जलकर राख हो गए साथ ही रामतीर्थ, दूधनाथ और चिरगना का एक-एक बीघे गेंहू की फसल भी जल गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल मोहम्मद जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील सदर भेजी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *