Mainpuri: चोरों ने दरोगा के मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर नकदी सहित 10 लाख के जेवर चुराए

[ad_1]

पीड़ित परिवार से जानकारी करते पुलिसकर्मी

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मैनपुरी की पॉश कॉलोनी अवाबाग में एक दरोगा के मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दरोगा को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कॉलोनी निवासी अशोक सिसौदिया पुलिस विभाग में हैं। वर्तमान में वह एलआईयू शाखा झांसी में तैनात हैं। उनकी पत्नी और दो पुत्र व पुत्रवधू अवाबाग स्थित घर में रह रहे हैं। 18 दिसंबर को सभी लोग घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में थाना बेवर क्षेत्र के गांव मदनपुर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने मुख्य दरवाजा का ताला टूटा देख सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन घर आ गए। 

पुलिस ने जुटाई जानकारी 

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि चोर करीब 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 

यह सामान हुआ चोरी

दरोगा के पुत्रों ने पुलिस को जानकारी दी कि चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। इसके बाद सामने ही एक कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखा करीब तीन लाख रुपये कैश, इसके अलावा सोने के दो हार, तीन चेन, 10 अंगूठी, तीन जोड़ी कान की झुमकी आदि सामान चोरी कर ले गए।

कुछ दूरी पर ही है पुलिस चौकी 

कोतवाली पुलिस क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम करने में नाकाम नजर आ रही है। चोर और लुटेरे आए दिन वारदात को अंजाम देते हैं। इस बार शहर की पॉश कॉलोनी अवाबाग में चोरों ने एक दरोगा के घर को ही निशाना बनाया। जबकि आसपास कई अधिकारियों के आवास हैं। कुछ दूरी पर ही सिविल लाइन चौकी है। घटनास्थल से महज कुछ कदम की दूरी पर पिकेट भी तैनात रहती है। 

विस्तार

मैनपुरी की पॉश कॉलोनी अवाबाग में एक दरोगा के मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दरोगा को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कॉलोनी निवासी अशोक सिसौदिया पुलिस विभाग में हैं। वर्तमान में वह एलआईयू शाखा झांसी में तैनात हैं। उनकी पत्नी और दो पुत्र व पुत्रवधू अवाबाग स्थित घर में रह रहे हैं। 18 दिसंबर को सभी लोग घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में थाना बेवर क्षेत्र के गांव मदनपुर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने मुख्य दरवाजा का ताला टूटा देख सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन घर आ गए। 

पुलिस ने जुटाई जानकारी 

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि चोर करीब 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *