CM Yogi In Jammu Live: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कठुआ में करेंगे जनसभा, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

[ad_1]

cm yogi in jammu kashmir kathua live UP CM Yogi Adityanath Hold Public Meeting In Kathua

सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

खास बातें

CM Yogi in Jammu : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा का आयोजन सुबह करीब 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाना है। इसके लिए कठुआ, सांबा, जम्मू में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 

लाइव अपडेट

10:17 AM, 10-Apr-2024

CM Yogi In Jammu Live: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कठुआ में करेंगे जनसभा, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ 10 अप्रैल को कठुआ पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे के करीब योगी आदित्यनाथ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शहर में सुरक्षा चाक चौबंध कर दी गई है। एनएसजी कमांडो और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सिक्योरिटी विंग ने सुरक्षा की कमान संभाली है।

इससे पहले मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो बार रिहर्सल की गई। इस रिहर्सल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी आनंद जैन, एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल के अलावा एनएसजी, सिक्योरिटी विंग और उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के पुलिस लाइन से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक के रूट पर भी रिहर्सल की गई। वहीं, आम लोगों के लिए मंगलवार सुबह से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *