खौफनाक खुलासा: प्यार के लिए छोड़ा घर, धोखा मिला तो युवती ने दी जान; प्रेमी ने पड़ोसियों संग कुएं में फेंका शव

[ad_1]

Girlfriend suicide after cheated in love boyfriend throws body in well five arrested in sonbhadra

पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला में 10 दिन पहले कुएं में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के प्रेमी, उसके भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि प्रेम में धोखा खाने से आहत युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद प्रेमी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शव को फंदे से उताकर पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया था।

यह है पूरा मामला

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 31 मार्च को बभनी के सेमरिया टोला के कुएं में एक युवती (18) का शव मिला था। उसके गले में पत्थर बंधा हुआ था। घटना के अगले दिन युवती की शिनाख्त करते हुए भाई ने बताया कि वह 26 मार्च को पिता से विवाद करके घर से निकली थी। इसके बाद से लापता थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *