अमर उजाला और मिरे एसेट म्युचुअल फंड द्वारा आयोजित “एमएफ मंत्र” – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
अगर आप अपने पैसों का निवेश करने और उससे कुछ मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। मीरे एसेट और अमर उजाला की ओर से 24 दिसंबर को अंधरापुल स्थित होटल रीजेंसी में एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
म्यूचुअल फंड हो या शेयर मार्केट हर कोई इसके माध्यम से निवेश करना चाहता है। अगर उन्हें सही समय पर जानकारी मिल जाए तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। मिरे ऐसेट म्यूचुअल फंड के यूपी और उत्तराखंड के रीजनल हेड प्रत्युष सिंह के साथ ही दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की पूर्व अध्यक्ष सुदेशना बसु लोगों को निवेश से जुड़ी बारीकियां बताएंगी।
निवेश से जुड़ी आम चुनौतियों को दूर करने व बाजार में आने वाले नए अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। संपत्ति प्रबंधन उद्योग में 15 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ प्रत्युष ने प्रिंसिपल ग्लोबल और फ्रैंकलिन टेम्पलटन जैसी कंपनियों के साथ काम किया है, जबकि सुदेशना बसु जानी-मानी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
इस कार्यक्रम में शामिल होकर आप इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञों से निवेश से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://bit.ly/xYpQsxC लिंक पर लॉगिन करें या नीचे दिए क्यू आर कोड को स्कैन करें। अधिक जानकारी या किसी अन्य सहायता के लिए 9839933379 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।
अगर आपने भी सही निवेश की मदद से अपने लक्ष्यों को हासिल किया है और उसके पीछे कोई दिलचस्प किस्सा है तो हमें अपनी सक्सेस स्टोरी भी 9839933379 पर व्हाट्सप्प के माध्यम से भेज सकते हैं । अगर आपकी निवेश से जुड़ी कहानी दूसरों के लिए प्रेरणा श्रोत बन सके तो हमें खुशी होगी।
विस्तार