Delhi: आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करने के लिए ईडी ने अदालत का किया रुख, दाखिल की अर्जी

[ad_1]

ED files an application in Rouse Avenue court to issue NBW against AAP MLA Amanatullah Khan

दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करने के लिए अदालत का रुख किया है। ईडी की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है। ईडी के वकील ने कुछ दस्तावेज दाखिल करने की मांग की। अदालत ने मामले को 18 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को जारी नोटिस में उपस्थित न होने पर समन जारी किया था। कोर्ट ने उन्हें 20 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने धारा 50, पीएमएलए व अन्य धाराओं के तहत दायर ईडी की हालिया शिकायत पर संज्ञान लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *