[ad_1]

नमाज के बाद बच्चे आपस में मिले ईद।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद का त्योहार लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और ईद की नमाज पढ़ी और एक-दूसरे के गले लगकर उन्हें बधाई दी।
ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।
अमेठी: ईद की पढ़ी नमाज, दी मुबारकवाद
ईद का त्योहार आज अमेठी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेठी की जामा मस्जिद पर हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़ी। उसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, सुरक्षा को मस्जिदों के बाहर अर्ध सैनिकबलों के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।
जिले के सभी मस्जिदों के अलावा अमेठी कस्बे के जामा मस्जिद पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़कर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी।नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। अमेठी के जामा मस्जिद, गौरीगंज, जायस, जगदीशपुर, तिलोई समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई।नमाजियों ने कहा कि 30 दिन का रोजा रखने के बाद ईद की नमाज पढ़ी जाती है।यह बहुत ही खास मौका होता है जब हम अपने परिवार के ईद का त्योहार मनाते है।
[ad_2]
Source link