PM Modi In Rishikesh: ‘पहले राम मंदिर, अब गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही कांग्रेस’, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Public Meeting in Uttarakhand Rishikesh Big Points

पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दाैरान मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। यहां पीएम मोदी ने जहां एक तरफ सरकार के काम गिनाए, वहीं, कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अगर विकसित भारत बनाना है तो कमल खिलाना होगा। वहीं, पीएम ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे? उन्होंने कहा कि राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है। 

PM Modi Uttarakhand Visit:  ऋषिकेश में नमो नमः…डमरू बजाकर जगाई प्रधानमंत्री ने लोगों की ऊर्जा, देखें तस्वीरें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *