Election 2024: जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे हरियाणा के सीएम, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Haryana CM reached Roorkee in Jan Ashirwad rally sought vote for Bjp candidate

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान भोगपुर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक ऐसा शक्तिशाली देश बन गया है कि यूक्रेन में फंसे 23 हजार छात्र सकुशल अपने देश वापस आ जाते हैं। 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को काटने और बांटने का कार्य किया है। जिसके चलते देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर होता चला गया है, लेकिन देश में भाजपा की सरकार आते ही भारत विकास की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

Election 2024: लोहाघाट और काशीपुर में गरजे राजनाथ सिंह, जनसभा से चढ़ेगा सियासी पारा; कांग्रेस की खोली पोल

कहा कि भारतीय सैनिक अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान को सैनिक वापस करना पड़ा। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने का बड़ा कार्य किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब व्यक्ति अपना इलाज नहीं करा पाता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से सभी गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *