Bihar: सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के लिए पटना ले जाते वक्त मौत, एक दिन पहले हवलदार ने गंवाई थी जान

[ad_1]

Bhojpur: A laborer injured in road accident died while being taken to Patna for treatment

मृतक चंदन कुमार तथा अस्पताल पहुंचे परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के भोजपुर में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए पटना ले जाए जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामजी चौधरी के चंदन चौधरी (28) के रूप में हुई है। चंदन चौधरी पेशे से मजदूर था।

मृतक के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि हवलदार हरेंद्र सिंह के घर मकान बनाने का काम चल रहा था। चंदन वहां सेंटरिंग के काम में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह उनके (हवलदार हरेंद्र सिंह) साथ लकड़ी लाने के लिए बबुरा बाजार जा रहा था। उसी दौरान आरा-छपरा फोरलेन पर कोल्हरामपुर गांव के पास उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने उन दोनों को जोरदार टक्कर मार दी थी। उस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद बड़हरा थाना पुलिस द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया था। जहां से इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान पहले हवलदार हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। उसके बाद पटना ले जाने के दौरान चंदन चौधरी ने भी दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन उसके शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। वहीं, उन्होंने इसकी सूचना अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि मृतक चंदन अपने छह भाइयों और एक बहन में पांचवें स्थान पर था। उसके परिवार में मां सीता देवी, पत्नी ज्योति देवी और दो बेटे आकाश तथा प्रिंस हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *