[ad_1]

IPL 2024 KKR vs LSG : आईपीएल में आज दो मैच खेला जाना है, पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होना है, जिसके लिए टाॅस हो चुका है और कोलकाता नाइट राइडर्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
होमग्राउंड पर फैंस का सपोर्ट मिलेगा
टाॅस जीतने के बाद कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. हम आज अपने होमग्राउंड पर हैं, फैंस का सपोर्ट हमें मिलेगा, जब हम कोलकाता से बाहर खेलते हैं तो हम इस चीज को मिस करते हैं. आज कोलकाता में हम रोमांचित है. पहले गेंदबाजी करना है तो रिंकू बाहर रहेंगे और हर्षित राणा अंदर.
लखनऊ की टीम में कुछ बदलाव
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम टाॅस जीतते तो गेंदबाजी चुनते, लेकिन अभी हमें पहले बैटिंग करनी है. यह अच्छी पिच लग रही है, तो हम बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे. टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं पडिक्कल और नवीन उल हक इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि शमर जोसेफ और दीपक हुड्डा को वापस बुलाया गया है.
[ad_2]
Source link