[ad_1]

भाजपा प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
– फोटो : अमर उजाला
बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और आंवला सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। छत्रपाल के नामांकन के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल समेत अन्य भी नामांकन कक्ष में गए।
आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने प्रस्तावकों के साथ पहला पर्चा दाखिल किया। नामांकन के लिए जाते समय वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार को बैरियर पर ही रोक दिया गया। इसे लेकर नोकझोंक की स्थिति रही। परिसर में प्रत्याशी समेत चार लोगों को ही प्रवेश दिया गया।
[ad_2]
Source link