[ad_1]

सीएम मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को हर हाल में जिताने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झौंकने का मन बना लिया है। इसी को लेकर जयवीर सिंह के नामांकन के बाद यहां नामांकन सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंच गए हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आ रहे हैं। वहीं खबर ये भी मिल रही है कि सीएम मोहन यादव के मैनपुरी में पहुंचने से पहले कई नेताओं ने सपा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंच चुके हैं। यहां कुछ ही देर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे। उनका सभा स्थल पर इंतजार किया जा रहा है। उनके आने से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नामांकन सभा के दौरान सपा के पदाधिकारियों ने इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।
[ad_2]
Source link