Satta Ka Sangram: कल गया पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ; लोगों से जानेंगे मुद्दे, नेताओं से लेंगे जवाब

[ad_1]

Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram in Gaya on Tuesday; Leaders will be questioned on people's issues

सत्ता का संग्राम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ 16 अप्रैल यानी कल मंगलवार को बिहार के गया में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।

 

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज

चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

 

लोकसभा सीट का नाम- गया

तारीख- 16 अप्रैल 2024

 

कब और कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह आठ बजे

चाय पर चर्चा

स्थान:  रामसागर रोड, पूर्वी गेट, टिल्हाधर्मशाला,

 

2. दोपहर एक  बजे

युवाओं से बात

स्थान: गया कॉलेज खेल परिसर गेट

 

3. शाम पांच बजे

राजनीतिक दलों से चर्चा

स्थान: अंबेडकर मार्केट परिसर, डाक बंगला रोड

 

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे

सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज amarujala.com अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *