[ad_1]

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से झमाझम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कई इलाकों में आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के बाद कई पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई। रामबन के किश्तवारी पाठर में भारी भूस्खलन हुआ। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद करना पड़ा। प्रशासन ने एनएच 44 पर यात्रा करने से बचे की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश होगी और 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
[ad_2]
Source link