लोकसभा चुनाव: बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कराया नामांकन, आंवला से नीरज मौर्य ने भरा पर्चा

[ad_1]

SP candidate Praveen Singh Airan filed nomination from Bareilly Neeraj Maurya filed nomination from aonla

सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, नीरज मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को बरेली और आंवला सीट से सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आंवला लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने सुबह 11: 44 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने 12:08 बजे नामांकन कराया। बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भारत जोड़ो पार्टी के नाजिम अली और निर्दलीय संजीव सागर ने भी पर्चा भरा। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। 

नामांकन दाखिल करने से पहले बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने नेहरू युवा केंद्र में सभा को संबोधित किया। सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी समेत दोनों दलों के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद प्रवीण सिंह ऐरन समर्थकों के साथ पैदल ही कलक्ट्रेट की ओर निकल पड़े। नीरज मौर्य भी समर्थकों संग कलक्ट्रेट पहुंचे। बैरियर पर समर्थकों को रोक दिया गया। प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। 

19 अप्रैल तक होंगे नामांकन 

बरेली में 12 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए। नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। बरेली और आंवला दोनों लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। बरेली सीट के रिटर्निंग ऑफिसर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार हैं। आंवला सीट के लिए रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ जग प्रवेश हैं। सोमवार को बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप समेत पांच लोगों ने नामांकन कराया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *