UPSC Result: मुरादाबाद के वैभव को तीसरे प्रयास में मिली सफलता,  58वीं रैंक मिलने पर परिजनों में उत्साह

[ad_1]

UPSC Result: Vaibhav of Moradabad got success, excitement among family members after getting 58th rank

मुरादाबाद के वैभव ने यूपीएससी परीक्षा पास की
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुरादाबाद के आशियाना निवासी वैभव आनंद शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। उन्होंने 58वीं रैंक हासिल हुई है। वैभव ने बताया कि यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। परीक्षा पास करने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है। पूरा परिवार सिद्धबली हनुमान धाम के दर्शन करने के लिए कोटद्वार के लिए रवाना हो गया है।

वैभव ने सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। कहा कि उनके होते हुए मुझे कभी बाहर के बारे में सोचने की जरूरत महसूस नहीं हुई। उन्होंने यह सफलता स्वाध्याय के बल पर प्राप्त की है। उनके पिता डॉ. एके शर्मा सेवानिवृत्त जिला होम्योपैथी अधिकारी हैं और माता गृहिणी हैं।

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 

यूपीएसी में सफलता पाने वाले 1016 उम्मीदवारों में 347 सामान्य वर्ग, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 अन्य पिछड़ा वर्ग, 165 अनुसूचित जाति और 86 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। इस बार आईएएस सेवा के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आईएफएस सेवा के लिए 37 और आईपीएस के लिए 200 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, “सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम” पर क्लिक करें। 
  • अगले चरण में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी परिणाम पीडीएफ दस्तावेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना नाम, रोल नंबर, एआईआर जांचें और उसे डाउनलोड करें।
  • आप अपना नाम ढूंढने के लिए शॉर्टकट Ctrl+F’ का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *