[ad_1]

मालगाड़ी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
चुनार-शक्तिनगर रेल लाइन पर सोनबरसा रेलवे फाटक के पास सुबह पोल संख्या 2725 के करीब बृहस्पतिवार को कोयला लदी एक मालगाड़ी का कपलिंग प्रेशर टूट गया। इससे मालगाड़ी की 10 बोगियां ट्रेन से अलग हो गईं। मालगाड़ी लूसा पहुंचने पर उसका आधा हिस्सा न होने पर रेल कर्मचारियों में खलबली मच गई। चालक की सूझबूझ से 35 मिनट बाद इंजन में 10 डिब्बे जोड़कर उसे आगे रवाना किया गया।
मालगाड़ी कोयला लोड कर शक्तिनगर सिंगरौली से चुनार की तरफ जा रही थी। मिर्जापुर जनपद के सोनवर्षा फाटक के पास उसकी कपलिंग टूट गई। मालगाड़ी की 10 बोगियां अलग हो गईं। इंजन सहित 60 बोगियां लेकर मालगाड़ी लूसा पहुंच गई। गार्ड के मेमो पर रेल फाटक सोनबरसा द्वारा बताया गया कि 10 बोगियां यहीं पर छूट गई हैं। इसके बाद ट्रेन को बैक कर बोगियों की कपलिंग को जोड़ा गया। लूसा के स्टेशन किशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि सोनवर्षा के पास कपलिंग टूट गई थी। बाद में बोगियां जोड़कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
विस्तार

[ad_2]
Source link