[ad_1]
Tulsi Pujan Diwas 2022: हिंदू परंपराओं में तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर और आशीर्वाद लेकर करते हैं. इस वर्ष तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जा रहा है, जिस दिन रविवार है. कहा जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है और वह सुख-समृद्धि की देवी हैं. अत: जो कोई भी तुलसी की पूजा करता है उसे अपार सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है और तुलसी पूजा करने वालों पर उनकी कृपा भी बरसती है.
[ad_2]
Source link