चकाई-जमुई मुख्य मार्ग का जाम खुला: स्कूली बच्चों से भरी बस दो बाइक सवार युवकों को कुचल भागी तो लगाया था जाम

[ad_1]

मृतकों की पहचान बाकी है। पुलिस जाम हटाने के लिए प्रयासरत है।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

चकाई जमुई मुख्य मार्ग के ताराखार मुंशी पुल के पास रविवार की सुबह पिकनिक के लिए परिभ्रमण पर ले जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान में काफी समय लग रहा था, इस बीच घटना से गुस्साए लोगों ने चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के ताराखार मुंशी पुल के समीप सड़क जाम कर दिया। जाम के दौरान पहुंची पुलिस और आम लोगों की मदद से मृतकों की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के बुढ़िया टांड निवासी नरेश मुर्मू के पुत्र प्रेम मुर्मू व नन्हिया गांव निवासी नुनुवा टुड्डू के पुत्र राजेश टुडू के रूप में हुई है। जाम सुबह सवा नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर 12.10 पर सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा चंद्रमंडीह थाना को दी गई। घटना की सूचना के बाद चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। सड़क जाम कर रहे को समझाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद दोनों युवक का सिर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण अब तक दोनों की पहचान में समय लग रहा था। मृतक के बाइक के पास पत्तल सहित अन्य सामग्री देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा के दोनों युवक पिकनिक के लिए जा रहे होंगे। पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चकाई की ओर से आ रही एक बस ने सामने की ओर से आ रही बाइक सीधे बस के अंदर घुस गई।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *