ऑनर किलिंग: भाई को पसंद नहीं था गांव के ही युवक के साथ बहन का संबंध, गला घोंटकर मार डाला, घर में दफनाया

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

लखनऊ के सैरपुर के परली गांव में रहने वाले हिमांशु ने अपनी सगी बहन शिवानी (20) का गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद हिमांशु ने उसके शव को दूसरे कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। वारदात की जानकारी ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से गड्ढा खोदकर बाहर निकाला। आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका का संबंध गांव के ही किसी युवक से था। जिस पर आरोपी आपत्ति करता था। इसी बात पर शनिवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक सैरपुर के परली गांव में हिमांशु सिंह पेशे से डाला चालक है। परिवार में उसके अलावा बहन शिवानी रहती थी। हिमांशु के पिता व मां की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। हिमांशु के पिता ने दो शादियां की थी। उसकी सौतेली मां से तीन बेटियां है। जो अलग रहती है। वहीं हिमांशु व शिवानी एक ही मकान में रहते हैं। शनिवार देर शाम को हिमांशु नशे की हालत में घर पहुंचा।   हिमांशु ने शिवानी के एक युवक से संबंध होने की बात पर आपत्ति की। इस पर शिवानी नाराज हो गई। उससे कहासुनी शुरू कर दी। नशे में धुत्त हिमांशु ने शिवानी का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – आयुष काउंसिलिंग की समय सारणी तैयार, मंगलवार को बैठक को बाद हो सकती है घोषणा

ये भी पढ़ें – गायत्री प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय, 2020 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का केस

शिवानी को कमरे में दफनाया
पुलिस के मुताबिक हिमांशु के घर में दो कमरे का मकान है। एक कमरे में किचन बना है। उसी में शिवानी सोती थी। हत्या के बाद उसने शिवानी का शव छिपाने के लिए घर के अंदर ही गड्ढा खोदा। उसमें शव दफना दिया। पूरी रात  पास के कमरे में रहा। रविवार सुबह वह घर पर ताला बंद कर निकल गया। दोपहर में वापस आया।  हिमांशु कभी अपने घर में ताला नहीं बंद करता था। इस पर गांव के लोगों को संदेह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। हिमांशु से पूछताछ की तो शुरूआत में वह टालमटोल करने लगा। घर की तलाशी ली तो एक कमरे में मिट्टी खुदी हुई दिखी। जिस पर पुलिस ने सख्ती शुरू की। एक टीम लगाकर गड्ढा खुदवाया, तो अंदर से शिवानी का शव निकला। पुलिस ने हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पूछताछ में हिमांशु लगातार बयान बदल रहा है। उसने शुरूआत में बताया कि विवाद हुआ था। इसके बाद हिमांशु ने कहा कि उसकी बहन का चरित्र ठीक नहीं है। पिता की मौत के बाद से वह अपनी मर्जी से काम करती थी। वहीं गांव की रिश्ते में एक भाभी ने उसे सूचना दी थी कि उसके जाने के बाद उससे मिलने एक युवक आता था।

रिश्तेदार नहीं पहुंचे तो पुलिस ने दर्ज कराया केस
डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक शिवानी के मां-बाप की मौत पांच साल पहले हो गई थी।  रिश्तेदारों के न आने पर पुलिस मुकदमे की वादी बनी है। हत्या के पीछे नशेबाजी के विरोध की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक  गांव के लोगों ने बताया कि वारदात वाले दिन शिवानी अपने दोस्त से मिलने गई थी। वहां से वापस आई तो हिमांशु घर पर था।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी केमुताबिक रविवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल गई। कॉल करने वाले सूचना दी कि ‘सर एक मर्डर हुआ है। हमारे इलाके में सबको पता है। अगर आप आए तो, शव बरामद हो सकता है।’कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। लेकिन ऑनर किलिंग से जुड़ी जानकारी दे दी।  पुलिस टीम सैरपुर के पलरी गांव पहुंची। यहां हिमांशु घर में ही मौजूद था। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने पूछा  बहन कहां है, तो बोला कि दोस्त के घर गई है। फिर सख्ती से पूछने पर वारदात की बात कुबूल कर ली। पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि शिवानी अपनी मनमानी करती थी। टोकने पर विवाद करती थी। ऊपर से मेरे आने.जाने और शराब को लेकर मारपीट पर उतारू जाती थी। शनिवार शाम को घर पर शराब पीकर आने पर विवाद हुआ। इसके बाद मैंने दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

गले की हड्डियां टूटी थी, शरीर पर था चोट का निशान
पुलिस के मुताबिक शिवानी के शव का पोस्टमार्टम पांच डाक्टरों केपैनल ने किया। एक्सपर्टम में फोरेंसिक व महिला चिकित्सक भी शामिल थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी गले की हड्डी पूरी तरह से टूट गई थी। शिवानी ने वारदात के वक्त अपने भाई हिमांशु से संघर्ष किया था। स्लाइड व बिसरा सुरक्षित किया गया है। शिवानी के सीने व कंधे पर चोट के निशान मिले है। कंधे पर बड़ा चोट का निशान था। जिससे आशंका जाहिर की गई कि उसे डंडे से पहले मारा गया, फिर गला घोंटा गया था।

विस्तार

लखनऊ के सैरपुर के परली गांव में रहने वाले हिमांशु ने अपनी सगी बहन शिवानी (20) का गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद हिमांशु ने उसके शव को दूसरे कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। वारदात की जानकारी ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से गड्ढा खोदकर बाहर निकाला। आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका का संबंध गांव के ही किसी युवक से था। जिस पर आरोपी आपत्ति करता था। इसी बात पर शनिवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक सैरपुर के परली गांव में हिमांशु सिंह पेशे से डाला चालक है। परिवार में उसके अलावा बहन शिवानी रहती थी। हिमांशु के पिता व मां की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। हिमांशु के पिता ने दो शादियां की थी। उसकी सौतेली मां से तीन बेटियां है। जो अलग रहती है। वहीं हिमांशु व शिवानी एक ही मकान में रहते हैं। शनिवार देर शाम को हिमांशु नशे की हालत में घर पहुंचा।   हिमांशु ने शिवानी के एक युवक से संबंध होने की बात पर आपत्ति की। इस पर शिवानी नाराज हो गई। उससे कहासुनी शुरू कर दी। नशे में धुत्त हिमांशु ने शिवानी का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – आयुष काउंसिलिंग की समय सारणी तैयार, मंगलवार को बैठक को बाद हो सकती है घोषणा

ये भी पढ़ें – गायत्री प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय, 2020 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का केस

शिवानी को कमरे में दफनाया

पुलिस के मुताबिक हिमांशु के घर में दो कमरे का मकान है। एक कमरे में किचन बना है। उसी में शिवानी सोती थी। हत्या के बाद उसने शिवानी का शव छिपाने के लिए घर के अंदर ही गड्ढा खोदा। उसमें शव दफना दिया। पूरी रात  पास के कमरे में रहा। रविवार सुबह वह घर पर ताला बंद कर निकल गया। दोपहर में वापस आया।  हिमांशु कभी अपने घर में ताला नहीं बंद करता था। इस पर गांव के लोगों को संदेह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। हिमांशु से पूछताछ की तो शुरूआत में वह टालमटोल करने लगा। घर की तलाशी ली तो एक कमरे में मिट्टी खुदी हुई दिखी। जिस पर पुलिस ने सख्ती शुरू की। एक टीम लगाकर गड्ढा खुदवाया, तो अंदर से शिवानी का शव निकला। पुलिस ने हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पूछताछ में हिमांशु लगातार बयान बदल रहा है। उसने शुरूआत में बताया कि विवाद हुआ था। इसके बाद हिमांशु ने कहा कि उसकी बहन का चरित्र ठीक नहीं है। पिता की मौत के बाद से वह अपनी मर्जी से काम करती थी। वहीं गांव की रिश्ते में एक भाभी ने उसे सूचना दी थी कि उसके जाने के बाद उससे मिलने एक युवक आता था।

रिश्तेदार नहीं पहुंचे तो पुलिस ने दर्ज कराया केस

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक शिवानी के मां-बाप की मौत पांच साल पहले हो गई थी।  रिश्तेदारों के न आने पर पुलिस मुकदमे की वादी बनी है। हत्या के पीछे नशेबाजी के विरोध की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक  गांव के लोगों ने बताया कि वारदात वाले दिन शिवानी अपने दोस्त से मिलने गई थी। वहां से वापस आई तो हिमांशु घर पर था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *