[ad_1]

ठंडे पानी में उतरकर किया नदी को पार
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के युवाओं ने खून जमा देने वाली ठंडे पानी में नदी को पार करना सीखा। आपदा मित्र के तहत अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के विशेषज्ञ इस तकनीक को सिखा रहे हैं। 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को रंगरीक पुल के समीप ही स्पीति नदी में युवाओं से रिवर क्रॉसिंग करवाई गई। दिन के समय यहां का तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड में जहां लोग पानी को स्पर्श नहीं करना चाहते, वहीं स्पीति घाटी के युवाओं ने ठंड की परवाह न करते हुए नदी को पार किया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली एवं पर्वतारोहण उपकेंद्र जिस्पा के प्रभारी मोहन नाजू की देखरेख में युवाओं को आपदा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपदा मित्र प्रशिक्षण में स्पीति घाटी की तीन महिला प्रशिक्षुओं ने भी रिवर क्रॉसिंग की। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा के समय किस तरह से नदी को पार किया जा सकता है।
59 युवा ले रहे प्रशिक्षण, इनमें तीन युवतियां
पर्वतारोहण संस्थान के उपकेंद्र जिस्पा एवं जिला आपदा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शिविर में स्पीति के 59 युवाओं को आपदा से निपटने के गुर बताए जा रहे हैं। 30 दिसंबर को आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। प्रभारी मोहन नाजू ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच भी स्पीति घाटी के युवक व युवतियों ने नदी में उतरकर रिवर क्रॉसिंग की है। कहा कि शिविर में आपदा से बचने व बचाव के सभी तरीकों को बताया जा रहा है।
[ad_2]
Source link