[ad_1]
रविवार रात को पुलिस ने थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग स्थित राइव स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा था। स्पा सेंटर से सात युवतियां और आठ लोग पकड़े गए थे। संचालक लखनऊ निवासी अमित मिश्रा था। युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यामार और दो नॉर्थ ईस्ट की थीं। पुलिस ने प्रत्येक युवती से अलग-अलग पूछताछ की। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।
सूत्रों ने बताया कि देह व्यापार गैंग विदेशी युवतियों को मल्टीपल और टूरिस्ट वीजा पर बुलाता है। दिल्ली में आने के बाद युवतियां गैंग के सदस्यों से मिल जाती हैं। इसके बाद उन्हें एक से दो महीने की बुकिंग पर दूसरे शहरों में भेजा जाता है। इन युवतियों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे जाते थे।
आगरा में पकड़ी गईं विदेशी युवतियों को आगरा में किस एजेंट ने बुलाया था, उन्हें किसने भेजा था, इस सब की जानकारी पुलिस ले रही है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विदेशी युवतियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। देह व्यापार गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। इसमें जो भी संलिप्त होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि विदेशी युवतियां स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट की नौकरी के नाम पर आईं थीं। मगर, उनके पास इसकी कोई डिग्री नहीं थी। वीजा भी टूरिस्ट बताया है। ऐसे में वो नौकरी नहीं कर सकतीं।
पुलिस को यह भी पता चला है कि संचालक व्हाट्सएप पर लोगों को युवतियों के फोटो भेजता था। ग्राहक के पसंद करने पर स्पा सेंटर पर बुलाता था। इसके बाद युवतियों को कैटवॉक करके दिखाता था। हर दिन एक लाख से अधिक की कमाई होती थी। स्पा सेंटर पर ताला लगा दिया गया है। इसे सील करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
[ad_2]
Source link