Ratan Tata की Nano क्यों थी इतने चर्चे में? कहां से मिला था उन्हें इस ड्रीम कार का आईडिया? जानें

[ad_1]

Ratan Tata’s Dream Car: आज देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों की गिनती में आने वाले दिग्गज रतन टाटा का जन्मदिन है. आज वे पूरे 85 साल के हो गए हैं. Ratan Tata के जीवन से जुड़ी वैसे तो कई रोचक कहानियां हैं लेकिन आज हम आपको उनके ऐसे सपने के बारे में बताने वाले हैं जो उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि, देश के लिए देखा था. अगर आप अभी तक समझ नहीं पाए हैं तो बता दें हम उनकी ड्रीम कार Tata Nano के बारे में आज बात करने वाले हैं. बात साल 2008 की है जब Ratan Tata ने इस कार को पहली बार भारत में पेश किया था. यह एक छोटे साइज की कार थी और मुख्य तौर पर उन परिवारों के लिए लॉन्च की गयी थी जिन्हें एक मोटरसाइकिल की कीमत में एक कार खरीदना था. कंपनी ने इस कार को लख टकिया कार के नाम से लॉन्च किया था और इसकी शुरूआती कीमत भी 1 लाख रुपये रखी गयी थी. चलिए उनके इस ड्रीम कार के बारे में जानते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *