[ad_1]

गुरु गोविंद सिंह जयंती (फाइल)
– फोटो : Istock
ख़बर सुनें
विस्तार
सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर इस बार 29 दिसंबर को वाराणसी जिले में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। गुरुवार को जिले के कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से जारी आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जंयती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।
[ad_2]
Source link