[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल के कुल्लू के पार्वती घाटी के तहत चौंग में चार किलो 80 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। धारा गांव के 21 वर्षीय युवक के पास नशे की यह खेप तलाशी के दौरान बरामद हुई। नववर्ष की आड़ में इस नशे को आरोपी इधर-उधर करने की फिराक में था।
इससे पहले ही पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वहीं पतलीकूहल के तहत आने वाले नग्गर में भी पुलिस ने 958 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी सुरेश कुमार, जिला कुल्लू से कड़ी पूछताछ चल रही है कि उसने यह चरस कहां से लाई थी और कहां पर लेकर जाना था।
[ad_2]
Source link