पटना में बीएसएससी परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज। – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की तृतीय स्नातक स्तर की प्राथमिक परीक्षा (PT) पेपर आउट के कारण सुर्खियों में रही। अब इसके परीक्षार्थियों पर पुलिस के डंडे बरस रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन के लिए राज्यभर से पटना आए प्रदर्शनकारियों पर राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भारी फजीहत के बाद आयोग ने पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी, लेकिन परीक्षा के दौरान दिखी लापरवाही और बाकी पेपर आउट होने की अपुष्ट खबरों के आधार पर अभ्यर्थी तीनों पाली की परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं।
कई तरह की खामियां निकली थीं
पहली पाली का प्रश्नपत्र 11 बजे के पहले ही आउट हो गया था। इसकी जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा को परीक्षा के दौरान कई तरह की खामियां मिली थीं। इसके अलावा, ‘अमर उजाला’ ने एक ऐसा मामला भी सामने लाया था, जहां दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान एक कोचिंग संचालक एक परीक्षा हॉल में जेनरेट ऑपरेटर बनकर परीक्षार्थियों की मदद करते हुए पकड़ा गया।
विस्तार