[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
जीपीओ के सामने गुरुवार को मामूली विवाद में रिक्शा चालक ने साथी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मृतक इमामुल खान साथी ई रिक्शा चालक शमशेर के साथ क्राइस्ट चर्च स्कूल के बाहर मौजूद थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शमशेर ने पास में पड़े ईंट से कूंचकर इमामुल की हत्या कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link