जल जीवन मिशन के तहत 382 नल का कनेक्शन पूरा किए बगैर जिलाधिकारी को रिपोर्ट दे दी गई कि नल चालू हो गए हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निरीक्षण में हुआ। बड़ागांव के नत्थईपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तो नाराज हो गए। डीएम ने फर्जी रिपोर्टिंग करने वाले एलएंडटी के अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा।
डीएम ने निरीक्षण में देखा कि 382 नल कनेक्शन अपूर्ण हैं जबकि उनको दी गई जानकारी में इसे पूर्ण होना बताया गया। इसी से डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने पहले मौके पर ही एक महिला नीलम यादव से पूछा कि पानी आ रहा है कि नहीं। महिला ने बताया की पानी नहीं आ रहा है। न ही नल की पाइप में टोटी लगी है।
जल निगम के अधिकारियों को भी हिदायत
फर्जी रिपोर्टिंग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अभियंता को एलएंडटी के अधिकारी अरमीद अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा। जल निगम के अधिकारियों को भी हिदायत दी कि कार्यदायी एजेंसियों के काम का भौतिक सत्यापन करें।
इस प्रकार की रिपोर्टिंग भविष्य में हुई तो जेल जाने के लिए तैयार रहे। साथ ही जो भी सड़कें खोदी गई हैं, तत्काल उसे सही कराने की जिम्मेदारी दी। जिलाधिकारी ने गांव के प्रधान से साफ सफाई और स्वच्छ रखने को कहा।
आरआरसी निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ खफा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बृहस्पतिवार को सेवापुरी विकास खंड के भिटकुरी और हाथी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने आरआरसी के निर्माण में कमी मिलने पर डीपीआरओ से सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि व कंसल्टेंट इंजीनियर को हटाने को कहा। हाथी ग्राम पंचायत में आरआरसी के निर्माण में गड़बड़ी मिली, जिस पर उन्होंने डीपीआरओ से सचिव और इंजीनियर पर कार्रवाई करने को कहा।
स्वच्छ पेयजल सर्वेक्षण के लिए आई केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को दीनापुर और गोइठहां एसटीपी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के अधिकारियों से पूछा कि कितना सीवर शोधित करते हैं। शोधित होने के बाद सीवर कहां डाला जाता है। इसके अलावा सुंदरपुर, नरिया, सराय सुरजन, पुलकोहना, राजघाट की जनता से शुद्ध पेजयल आपूर्ति के बारे में बातचीत की। जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय की आठ सदस्यीय टीम आई है, जो पेयजल सर्वेक्षण का काम कर रही है।
विस्तार