हम दोनों के बीच अब वो नहीं आएगा: विवाहिता के थे अवैध संबंध, तलाक के डर से पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला

[ad_1]

झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला के पड़ोसी युवक से अवैध संबंध थे। मामले की भनक महिला के पति को हुई तो तलाक की नौबत आने पर उसने प्रेमी को ही पति के हाथों मरवा दिया। हत्या के बाद पति-पत्नी शव को झाड़ियों में छुपाकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है।

बरुआसागर थाना इलाके में बुधवार की सुबह मुहल्ला निगौना खेड़ा निवासी प्रवेश कुशवाहा (23) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रवेश के पड़ोस में रहने वाली महिला पार्वती कुशवाहा से अवैध संबंध थे।

अवैध संबंध की जानकारी पार्वती के पति देशराज उर्फ छोटू कुशवाहा को हो गई थी। इस बात पर पति-पत्नी के बीच तीन-चार दिन पहले विवाद हुआ था। छोटू प्रवेश की हत्या करना चाहता था। पार्वती के मना करने पर उसने उसे तलाक की धमकी दी। इस पर पार्वती भी पति के साथ साजिश में शामिल हो गई।

बुधवार की सुबह पांच बजे पार्वती ने प्रवेश को बहाने से मिलने के लिए बुलाया। पार्वती के साथ उसका पति भी था, जो झाड़ियों में छुपकर बैठ गया था। प्रवेश के आने पर देशराज ने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद पति-पत्नी शव को झाड़ियों में छुपाकर फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया, कोर्ट में दोनों पेश कर पुलिस उन्हें जेल भेज दिया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *