Barabanki: पहले से ही जेल में बंद गैंगस्टर अतुल वर्मा सहित छह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Istock

ख़बर सुनें

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीनगर निवासी गैंगस्टर अतुल वर्मा की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। शहर के एक व्यक्ति ने प्लाट के नाम पर करीब 3 लाख 64 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए अतुल वर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। अतुल वर्मा पहले से ही जेल में बंद है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी समीर अहमद ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में लखनऊ अयोध्या मार्ग पर सागर इंस्टिट्यूट के पास संकल्प सिटी में 600 वर्ग फीट का प्लाट किस्तों में देने के लिए अतुल कुमार वर्मा समेत उसके अन्य साझेदारों ने जमीन दिखाई थी।

ये भी पढ़ें – प्रचंड शीतलहर से कांप रहा पूरा यूपी, लोग घरों में दुबके, दो डिग्री के साथ अयोध्या सबसे ठंडा

ये भी पढ़ें – अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार, विरोध में पुलिस मुख्यालय पहुंच गए अखिलेश

समीर का कहना है कि उसने कई बार में 3 लाख 64 हजार रुपए जमा किए लेकिन जब प्लाट देने की बारी आई तो पता चला कि बड़ेल में खुला कंपनी का ऑफिस बंद करके सभी भाग गए हैं। समीर की तहरीर पर शहर कोतवाली में अतुल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, शरद कुमार वर्मा, गुंजन वर्मा, संगम कुमार, वर्मा और प्रमोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अतुल वर्मा गैंगस्टर के मामले ने अपने साथियों के साथ पहले से ही जेल में निरूद्ध है। जेल में बंद रहने के बाद भी उस पर लगातार मुकदमे हो रहे हैं। शहर कोतवाल संजय मोर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *