Meerut News: सोने की कीमतों में दिखा भारी उछाल, 15 दिन में चार हजार प्रति ग्राम तक बढ़े दाम

[ad_1]

सोने के ईयररिंग्स

सोने के ईयररिंग्स
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

सोना 15 दिन में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सप्ताह भर में सोने की कीमतों में करीब 2.4 प्रतिशत की तेजी आई है। पंद्रह दिन में सोने की कीमतों में चार हजार रुपये तोला का इजाफा हो गया है। 25 दिसंबर 2022 क्रिसमस को सोने की कीमत 52000 प्रति तोला रही। सोमवार नौ जनवरी 2023 को सोने की कीमत बढ़कर 56000 हो गई है। ऐसे में निवेश की दृष्टि से भी सोने की खरीदारी बढ़ी है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल के अनुसार बीते 15 दिनों में सोने का कारोबार पांच करोड़ से अधिक का हुआ है।

 

यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्यूफेक्चरर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। अमेरिकन फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि को धीमा करने का संकेत दिया है। विकास ज्वेलर्स के संचालक पंकज अग्रवाल ने बताया कि दुनिया भर में तेजी से सोना खरीदा जा रहा है।
 

भारत सरकार ने भी अभी हाल ही में भारी मात्रा में सोना खरीदा है। माना जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों में सोना 69000 तोले का आंकड़ा पार कर जाएगा। इसके साथ ही चांदी के भाव 69000 प्रति किलो चल रहे हैं। अनुमान है कि चांदी का भाव भी 80000 के आंकड़े को छू लेगा।

सप्ताह भर में सोने के भाव (99.9)
मंगलवार : 54,900
बुधवार : 55,100
बृहस्पतिवार : 55,200
शुक्रवार : 55, 500
शनिवार : 55,800
सोमवार : 56,000
(नोट: बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा लिए गए रेट)

विस्तार

सोना 15 दिन में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सप्ताह भर में सोने की कीमतों में करीब 2.4 प्रतिशत की तेजी आई है। पंद्रह दिन में सोने की कीमतों में चार हजार रुपये तोला का इजाफा हो गया है। 25 दिसंबर 2022 क्रिसमस को सोने की कीमत 52000 प्रति तोला रही। सोमवार नौ जनवरी 2023 को सोने की कीमत बढ़कर 56000 हो गई है। ऐसे में निवेश की दृष्टि से भी सोने की खरीदारी बढ़ी है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल के अनुसार बीते 15 दिनों में सोने का कारोबार पांच करोड़ से अधिक का हुआ है।

 

चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रोमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि अमेरिकन आर्थिक आंकड़ों के बाद डॉलर में गिरावट आई। सोने की कीमतें अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। यह वैश्विक स्तर पर मंदी के अनुमान को पुख्ता कर रही हैं। इस सबके बीच निवेश की दृष्टि से लोग सोना खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jewelry Expo: एक ग्राम के लड्डू गोपाल या 3 लाख का रानी हार, पांच किलो की पायल और 50 लाख की घड़ी ने खींचा ध्यान



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *