Hathras News: वाहन के प्रदूषण की जांच हुई मंहगी, न कराने पर देना होगा जुर्माना

[ad_1]

वाहन प्रदूषण

वाहन प्रदूषण

ख़बर सुनें

अब वाहन स्वामियों को प्रदूषण की जांच कराने के लिए पांच रुपये ज्यादा देने होंगे। हाथरस के पंजीकृत केंद्रों पर लोग प्रदूषण की जांच कराएंगे, तो बढ़ी हुई दरें अदा करनी पड़ेगी। प्रदूषण की जांच न कराने पर वाहन स्वामियों को जुर्माना भी अदा करना होगा।

उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर वर्तमान में दो लाख से अधिक वाहन चल रहे हैं। इन वाहन स्वामियों द्वारा समय-समय पर प्रदूषण की जांच कराई जाती है। चूंकि हाथरस जिला टीटीजेड क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां धुआं उगलने वाले वाहनों को बिना प्रदूषण जांच के चलाना वर्जित है। प्रदूषण की जांच न करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माने का प्राविधान है। 

पेट्रोल से चलने वाले वाहन स्वामी को अब 55 रुपये देने होंगे। पेट्रोल व सीएनजी से चलने वाले वाहन को 75 रुपये देने होंगे। चार पहिया पेट्रोल व सीएनजी वाहन को 75 रुपये, डीजल वाहन की प्रदूषण की जांच कराने पर 105 रुपये देने होंगे। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि प्रदूषण जांच की दरों में शासन स्तर से पांच रुपये की वृद्धि की गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *