[ad_1]
13 की रात से फिर से हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी और ठंड फिर से बढ़ेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक धूप का असर रहेगा, उसके बाद से फिर तापमान लुढ़कना शुरू हो जाएगा। दिन के बजाए रात के समय गलन ज्यादा रहेगी। बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब जनवरी का पूरा सप्ताह बिना बारिश और बादलों के बीत गया।
डेढ़ सप्ताह पूरा होने के बाद अब जाकर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, लेकिन बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। इस बीच अधिकतम तापमान फिर से 15 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने की संभावना है।
नर्सरी में पौधों को ढककर रखें
पाले से सबसे अधिक नुकसान नर्सरी को होता है। नर्सरी में पौधों को रात में प्लास्टिक की चादर से ढकने की सलाह दी जाती है। पौधों को ढकते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पौधों का दक्षिण-पूर्वी भाग खुला रहे, ताकि सुबह व दोपहर को धूप मिलती रहे।
इन बातों का रखें ध्यान
– पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
– नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
– हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
– ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
– दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
– गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
– बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
– छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
[ad_2]
Source link