[ad_1]
बुधवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
द्वितीय केदार मद्हेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद में दिनभर बादल छाए रहे।
वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में इन दिनों 100 से अधिक मजदूर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें…Dehradun : हर साल करीब ढाई इंच धंस रहा है जोशीमठ, IIRS के वैज्ञानिकों ने जारी की सेटेलाइट अध्ययन की रिपोर्ट
उनके लिए गर्म कपड़ों के साथ ही पर्याप्त राशन और सब्जी उपलब्ध कराई गई है।
[ad_2]
Source link