एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: लड़के को फोन करके मिलने को बुलाया, परिजनों ने भी खूब समझाया, लेकिन…

[ad_1]

फाइल फोटो

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के कोतवाली थाना इलाके में लड़की से एकतरफा प्यार के चक्कर में युवक की हत्या कर शव दतिया के उनाव कस्बे से गुजरने वाली पहूज नदी में फेंक दिया गया। युवक तीन दिन से लापता था। झांसी में लिखी गुमशुदगी और युवक के हाथ पर लिखे उसके नाम से शनिवार देर शाम पुलिस और परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

नवाबाद थाना इलाके के तालपुरा में रहने वाला युवक अरुण परिहार (27) बृहस्पतिवार की रात को घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह डडियापुरा अपने दोस्त को मोबाइल फोन देने जा रहा है। लेकिन, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। 

काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों के हाथ युवक का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने शुक्रवार की इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को युवक का शव उनाव में पहूज नदी में उतराता मिला। 

एमपी पुलिस ने आसपास शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। इस पर सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी लापता युवक के परिजनों को दी। इस पर परिजन दतिया पहुंच गए। उन्होंने युवक की शिनाख्त कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *