[ad_1]

जनता दरबार में छोटे कद की महिला से मिलते हुए सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार दिनी दौरे के आखिरी दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिया। इस दौरान फरियादियों की सर्वाधिक संख्या कुशीनगर जिले के लोगों की पाकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
उन्होंने वहां मौजूद एडीजी व डीआइजी से कुशीनगर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को आगाह करने का निर्देश देते हुए कहा- …लगता है कि कुशीनगर पुलिस-प्रशासन कोई काम नहीं कर रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कुशीनगर की समस्याएं बड़ी संख्या में आती रही हैं। समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें ज्यादातर जमीन विवाद और थानों से जुड़ी समस्याएं रहीं। सुबह पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री, दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे।
[ad_2]
Source link