Aligarh News: म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ में नजर आए अलीगढ़ के शारिया, करन मेहरा के गानों में किया अभिनय

[ad_1]

अलीगढ़ के मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया

अलीगढ़ के मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में कपिल शर्मा फेम की पराजक्ता दुशने के साथ अलीगढ़ के मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया नजर आए। यह म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’  रविवार को रिलीज हो गया। शारिया ने अल बरकात पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी।

महानगर के सर सैयद नगर में नसरुल हक और इशनाज बेगम के घर जन्मे शारिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिल्म में काम करने का ख्वाब था, जो धीरे-धीरे अब पूरा हो रहा है। करन मेहरा का गाना ‘मुलाकातें’, ‘तेरे वास्ते’ व ‘गबरू’ में शारिया ने सहायक कलाकार के तौर पर काम किया था। 

पहली बार म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ में वह मुख्य कलाकार के रूप में नजर आए हैं। शारिया ने बताया कि वह कई फैशन शो में शामिल हो चुके हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी शख्सियत में शुमार हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *