[ad_1]
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और दो बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन की पुलिस ने यह जानकारी दी. मंगलवार को अमेरिका में भी विमान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी.
हेलीकॉप्टर हादसे में गृहमंत्री सहित 16 लोगों की मौत
यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. पुलिस के अनुसार, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री और उप मंत्री की मौत हुई है.
Sixteen people including Ukraine's interior minister and other senior ministry officials were killed when a helicopter crashed outside Kyiv in the town of Brovary, reported Reuters citing Ukraine's national police chief
— ANI (@ANI) January 18, 2023
10 बच्चों सहित 22 लोग घायल
अधिकारियों ने बताया था कि 10 बच्चों सहित 22 लोग घायल हुए हैं. हेलीकॉप्टर ‘किंडरगार्टन’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
अमेरिका में भी विमान हादसा, 4 लोगों की मौत
अमेरिका में टेक्सास प्रांत के योकुम शहर में भी हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें टेनेसी गिरजाघर के चार सदस्यों की मौत हो गई. हादसे में प्रमुख पादरी घायल हो गए. संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार, योकुम में स्थित एक हवाई अड्डे के दक्षिण में एक खुले मैदान में एकल-इंजन वाला पाइपर पीए-46 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. योकुम, लगभग छह हजार लोगों की आबादी वाला एक छोटा शहर है, जो सैन एंटोनियो से लगभग 160 किलोमीटर दूर, पूर्व में स्थित है.
नेपाल प्लेन हादसे में 71 शव बरामद
हाल ही में नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा हुआ. जिसमें अबतक 71 शव बरामद कर लिये गये हैं. विमान में कुल 72 लोग सवार थे. जिसमें पांच भारत के भी नागरिक थे. सभी की मौत हो गयी है.
[ad_2]
Source link