Uttarakhand: पदयात्रा के बहाने चुनावी माहौल बनाने में जुटी कांग्रेस, 26 से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

[ad_1]

कांग्रेस

कांग्रेस
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस पदयात्रा के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी माहौल बनाने में जुट गई है। 26 जनवरी से उसका प्रदेश स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के तहत हर गांव एवं पोलिंग बूथों को कवर करते हुए दो महीने तक पदयात्राएं होंगी। देहरादून पहुंचे अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने इसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिली 90 हजार से ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन

कांग्रेस भवन में अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने कहा भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में झंडा रोहण के साथ स्थगित की जाएगी। जबकि 26 जनवरी से देश के हर प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत भारत जोड़ो यात्रा के ही विस्तार के रूप में आयोजित की जाएगी। हाथ से हाथ जोडो़ अभियान की इकाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहेगी।

यात्रा ब्लाॅक के हर मतदान केंद्र को शामिल करते हुए चलेगी। हर ब्लाॅक में वेन या प्रोजेक्टर के जरिए भारत जोड़ो यात्रा के वीडियों प्रसारित किए जाएंगे। हर ग्राम सभा में चौपाल आयोजित होगी। उन्होंने बताया हर घर में कार्यकर्ता भारत जोड़ो का लोगो चस्पा करेंगे। ग्राम सभावार व्हाट्सएप ग्रुप बनेंगे। अभियान थ्री टायर सिस्टम के तहत चलेगा, जिसमें ब्लाॅक, जिला एवं राज्य स्तर पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम का आयोजन होगा। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष संबोधित करेगें। उन्होंने कहा हर प्रदेश की राजधानी में महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मातृशक्ति का वृहद मार्च आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर भारत जोड़ो मेले का आयोजन किया जाएगा।

\भाजपा के जनता से किए वादों पर चार्जशीट तैयार करेगी कांग्रेस: माहरा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा यह अभियान कांग्रेस को पुनर्जीवित और फिर से स्थापित करने वाला कार्यक्रम साबित होगा। ब्लाॅक स्तर पर आयोजित की जाने वाली पदयात्राओं एवं चौपालों में राहुल गांधी का देशवासियों के नाम संदेश पत्र के रूप में वितरित किया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस एक चार्जशीट भी तैयार करेगी जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर भाजपा के जनता से किए वादे और वादा खिलाफी का कच्चा चिट्ठा आमजन को दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *